CTET Admit Card 2026 PDF Download: अभी-अभी एडमिट कार्ड जारी! @ctet.nic.in से तुरंत करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2026 PDF Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने फरवरी 2026 सत्र की सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना CTET Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद सेवारत शिक्षकों के लिए भी टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस कारण CTET 2026 शिक्षकों के करियर, नियुक्ति और प्रमोशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

CTET Exam Date 2026: रिकॉर्ड आवेदन के चलते बदला गया परीक्षा डेट

CBSE को इस बार CTET परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन मिले हैं। करीब 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने CTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे दो दिनों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

पहले CTET परीक्षा केवल 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 7 फरवरी (शनिवार) और 8 फरवरी (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 140 शहरों में कराई जाएगी।

CTET 2026 परीक्षा का समय और शिफ्ट

सीटीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी –

  • शिफ्ट 1: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी जाती है।

CTET Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?

CTET हॉल टिकट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होती हैं, जैसे –

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश (Exam Guidelines)

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CTET Admit Card)

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Download Admit Card for CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • CTET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Server Link 2

CTET Admit Card 2026 Direct Link

CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार 7 और 8 फरवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2026 Download Direct Link – ctet.nic.in

CTET पासिंग मार्क्स और क्वालिफाइंग क्राइटेरिया (CTET Passing Marks)

CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

सामान्य वर्ग: 60% (150 में से 90 अंक)
ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग: 55% (150 में से 82 अंक)

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही उम्मीदवार अपने साथ:

CTET Admit Card की प्रिंटेड कॉपी
एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, Driving License) अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।

CTET 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट की जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!